Header Ads

ad728
  • Breaking News

    करोड़ों के इंफ्रास्ट्रक्चर बजट से देश के कृषि क्षेत्र का होगा कायाकल्प: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

     डॉ. अनवर खान, एमके न्यूज़

    भोपाल। गुरुवार को भोपाल स्थित मिंटो हॉल में कृषि कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जनकल्याण और सुराज के कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री कमल पटेल, पूर्व कृषि मंत्री कुसमरिया, कृषि विभाग के एसीएस अजीत केसरी और संचालक प्रीति मैथिल उपस्थित रहे। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के किसान और जनता के लिए किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा प्रदेश की तरक्की में भागेदारी लेना है।

    कार्यक्रम में प्रदेश भर के जिलों से सैकड़ों किसान शामिल होने आए। इसमें तकरीबन 30 महिला किसान भी विभिन्न जिलों से आई हुई थी। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों ने काफी तरक्की की। उन्होंने किसानों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित की। उनके नेतृत्व में समय समय पर किसानों और ग्रामीणों के लिए सुरक्षा कवच के रूप में कई योजनाओं का लाभ देकर किसानों को अग्रसर किया। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई देता हूं। मुझे कहते हुए यह प्रशंता है कि शिवराज सिंह ने सिंचाई की क्षमता को भी बढ़ाई। मध्य प्रदेश कृषि के क्षेत्र में दिनोंदिन आगे बढ़ रहा है। इसके लिए मैं शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा करता हूं। इससे किसानों के घर में सुख समृद्धि आई है और आगे भी लगातार जारी रहेगी।

    आगे कहते हुए बताया कि पहले चुनाव किसानों के नाम के बिना होता नहीं था मगर किसानों का ध्यान नहीं रखा जाता था मगर जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तब से उन्होंने देश के किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं क्रियान्वित की और उनका ध्यान रखा। यह सब हमारे देश के प्रधानमंत्री की कुशलता के कारण हुआ और आगे भी होता रहेगा । किसान को अधिक से अधिक लाभ हो इसके लिए प्रधानमंत्री ने अनेक योजनाएं बनाईं और उनका क्रीवा क्रियान्वयन करने हेतु निर्णय लिए हैं जो किसानों के हितकारी हैं। 

    आगे उन्होंने कहा कि सिर्फ भाषणों में नीतियां रहे इसके लिए काम नहीं चलेगा। इसके लिए नीतियों में हमें निर्णय लेने होंगे। जो हमारी सरकार है तत्परता से कर रही है।

    क्लस्टर खेती, 10,000 एफपीओ छोटे छोटे किसान एफपीओ माध्यम से खेती करेंगे तो उन्हें अधिक मुनाफा भी होगा और वे  आत्मनिर्भर होंगे और आगे बढ़ेंगे।

    सब्सिडी के आधार पर कई सारे वेयरहाउस और कोल्ड स्टोरेज बने हैं। जो किसानों के लिए फायदेमंद है। पूर्व में मंडियों में बड़े-बड़े गोदामों का निचले स्तर पर किसानों को फायदा नहीं मिल पा रहा था। मगर अब यह सब्सिडी के माध्यम से खुले वेयरहाउस से किसानों फायदा मिलेगा। वह कुछ समय के लिए एक-दो महीने के लिए अपना अनाज का भंडारण कर सकेगे और बाद में  में उचित दामों में बेच सकते हैं।

    उन्होंने  बताया डेढ़ लाख करोड़ रूपए की राशि की योजना का कृषि से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों की योजनाओं में प्रावधान किया है, इस इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का प्रयोग पूरा देश उपयोग करेगा। इसके लिए प्रदेश के सभी कृषि मंत्री और मुख्यमंत्रियों से मैंने चर्चा की और उनसे यह चर्चा की यह फंड आपके लिए उपलब्ध है । आप सभी इसे क्रियान्वयन में लाए। 

    तोमर ने कहा कि कृषि मंत्री कमल पटेल और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं कि कृषि क्षेत्र की योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश सबसे अग्रणी है। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।

    किसान देश का सबसे बड़ा उत्पादक है और किसका देश सबसे बड़ा उपभोक्ता है। अगर किसान की जेब में पैसा होगा तो देश चलेगा और अगर उसके पास पैसा नहीं है तो उनका उत्पादन उतना नहीं भेजेगा जितना के वे उत्पादित करते है।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम के दौरान होशंगाबाद, देवास और विदिशा के एक- एक किसान से बात की। किसान ईश्वरदास से उन्होंने किसान से जमीन के बारे में पूछा और जो भी सरकार की योजनाएं ली उन योजनाओं की सब्सिडी और फायदे के बारे में पूछा। किसान वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात करके शिवराज सिंह चौहान से बहुत खुश हुए। शिवराज सिंह चौहान ने किसान से पूछा कि मूंग उपार्जन से उन्हें क्या लाभ हुआ। जिसपर किसान ईश्वर दास ने बताया कि पिछले साल यह मूंग ₹4000 क्विंटल बिका लेकिन कृषि मंत्री और आपके सहयोग से उपार्जन मूल्य पर इसबार ₹7000 प्रति क्विंटल से भी अधिक तक बिका है।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में भाषण देते हुए बताया कि खेती का उत्पादन बढ़ाने के लिए 5 तरीके अपनाने होंगे। इसमें सबसे पहले सिंचाई व्यवस्था सबसे अहम है। और कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने की प्रविधियां इस्तेमाल करनी होगी। जैविक खेती को बढ़ावा देने पर भी उन्होंने बात कही है।

    सब्सिडी खेती किसानी का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने वाले लगभग 12 लोगों को चेक  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री तोमर के हाथों दिए गए। इसमें सीहोर के एक किसान को अधिकतम 7 करोड़ राशि वेयरहाउस और अन्य कृषि स्ट्रक्चर बनाए जाने पर सब्सिडी के साथ दी गई है।



    1 comment:

    1. Golden Nugget Casino & Hotel - Mapyro
      Golden Nugget 밀양 출장안마 Casino 문경 출장샵 & Hotel is the official name of 창원 출장샵 the Fremont 익산 출장마사지 Street Experience, Fremont Street 포항 출장안마 Experience, an upscale steakhouse, casino,

      ReplyDelete

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728