भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान मृदा स्वास्थ्य जागरूकता दिवस का आयोजन
भोपाल. भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल द्वारा विश्व मृदा दिवस के दौरान मृदा स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह 1 से 7 दिसंबर 2022 तक मनाया जा रहा है। दिनांक 1 दिसंबर 2022 को भारतीय मृदा संस्थान द्वारा स्वच्छ भारत परियोजना के अंतर्गत ग्राम बीनापुर में मृदा स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण एंव जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के निदेशक डॉ. आर. एस. चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए सतत् खाद्यान्न्ा उत्पादन के लिए मृदा स्वास्थ्य का महत्व एंव उसे बनाये रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होने कहा कि मृदा स्वास्थ्य का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य से हैं
क्योंकि स्वस्थ मृदा से ही स्वस्थ एंव पोषक खाद्यान्न्ा का उत्पादन किया जा सकता हैं। कार्यक्रम में डॉ. ए. के. बिश्वास, विभागाध्यक्ष, मृदा रसायन विभाग ने मृदा स्वास्थ्य की उपयोगिता एंव उसे बनाये रखने के उपायों से किसानो को अवगत् कराया। डॉ. आशा साहू , वरिष्ठ वैज्ञानिक ने किसानों को सूक्ष्म जीवांे के उपयोग द्वारा सवंर्धित कंपोस्ंिटग तथा फसल अवशेषो के प्रबंधन पर जानकारी दी तथा किसानों को त्वरित कंपोस्ंिटग द्वारा कम समय में फसल अवशेषो तथा घरेलू कचरे द्वारा कंपोस्ट बनाने के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. ए. के. विश्वकर्मा, प्रधान वैज्ञानिक ने किसानों को प्राकृतिक कृषि एंव संरक्षण कृषि के द्वारा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और सतत् फसल उत्पादन के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. ब्रजलाल लकारिया, प्रधान वैज्ञानिक ने किसानों को फसल उत्पादन एंव मृदा स्वास्थ्य बनाये रखने में संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में किसान - वैज्ञानिक परिचर्चा
का भी आयोजन किया गया जिसमें किसानों की किसानी से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गांव के 120 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ए. के. विश्वकर्मा ने इस कार्यक्रम में भाग लेने एंव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सम्मिलित सभी किसानोेेें एंव वैज्ञानिकांे का आभार व्यक्त किया।
No comments