Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ग्राम पंचायत चाटाहेडी में तीन दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

     


    एमके, न्यूज़ 

    बैरसिया। ग्राम पंचायत भवन चाटाहेडी में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के सहयोग से त्रिमूर्ति आदर्श, शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, भोपाल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत चाटाहेडी के सरपंच श्री अनिल धाकड़ जी रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. तेजस्वनी सतपुते, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, भोपाल एवं श्रीमती सीता चौधरी जी, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, भोपाल ने किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

    इस अवसर पर श्री अमित चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी, भोपाल तथा श्री रघुवीर सिंह जाट, अध्यक्ष, त्रिमूर्ति आदर्श शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, भोपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री रघुवीर सिंह जाट ने किया, जबकि श्री तेज सिंह ठाकुर एवं श्री रवि धाकड़ ने उपस्थित अतिथियों, कृषि वैज्ञानिकों एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।


    प्रशिक्षण के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कम लागत वाली कृषि तकनीक, मृदा स्वास्थ्य, जैविक इनपुट के उपयोग, फसल उत्पादन बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने किसानों को खेती की बढ़ती लागत को कम करने, मिट्टी की उर्वरता एवं उत्पादकता बनाए रखने तथा टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती की व्यावहारिक तकनीकों, जैविक इनपुट तैयार करने, प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को खेत में लागू करने तथा कम लागत में बेहतर एवं टिकाऊ कृषि उत्पादन प्राप्त करने के विभिन्न उपायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक कर उन्हें कम लागत, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि व्यवस्था अपनाने के लिए प्रेरित करना है।


    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728