प्राकृतिक खेती से किसानों की आय में इज़ाफ़ा : जाट
प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
एमके न्यूज़, भोपाल
भोपाल. बैरसिया ग्राम पंचायत सामुदायिक भवन हिनौती सड़क में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के सहयोग से आयोजित “प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम” का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना तथा खेती की लागत कम कर उत्पादन एवं मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मुख्य के रूप में तकनीकी प्रबंधक अखिलेश सोनानिया कृषि विभाग ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभ तथा खेती में प्राकृतिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग के संबंध में जानकारी दी। सहायक तकनीकी प्रबंधक अमर सिंह जाटव कृषि विभाग भोपाल ने किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों एवं कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में सरपंच संजय नागर, जनपद सदस्य भूपेंद्र जाट, संस्था के अध्यक्ष रघुवीर सिंह जाट, समाजसेवी अमित चौहान, ग्राम पंचायत सचिव राकेश कुशवाह, उन्नत कृषक रामबाबू कुशवाह एवं जैविक खेती विशेषज्ञ मीना नागर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
विशेषज्ञों द्वारा किसानों को जैविक खाद, प्राकृतिक कीटनाशक, जीवामृत, घनजीवामृत, मृदा संरक्षण, कम लागत वाली खेती तथा पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों ने प्राकृतिक खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन त्रिमूर्ति आदर्श, शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, भोपाल द्वारा किया गया।



No comments