Header Ads

ad728
  • Breaking News

    धर्मरा में तीन दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ


    एमके न्यूज़, भोपाल 
    बैरसिया। ग्राम पंचायत भवन, धर्मरा में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के सहयोग से त्रिमूर्ति आदर्श, शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, भोपाल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत धर्मरा के सरपंच श्री राहुल पाठक रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. शुभम सिंह, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, भोपाल तथा डॉ. तेजस्वनी सतपुते, कृषि वैज्ञानिक, केंद्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान, भोपाल ने किसानों को प्राकृतिक खेती एवं कृषि की आधुनिक तकनीकों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

    इस अवसर पर श्री पदम सिंह गोयल, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, बैरसिया, श्री अमित चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी, भोपाल तथा श्री रघुवीर सिंह जाट, अध्यक्ष, त्रिमूर्ति आदर्श शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, भोपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री रघुवीर सिंह जाट ने किया तथा श्री राम बाबू कुशवाह ने आभार व्यक्त किया।

    प्रशिक्षण के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कम लागत वाली कृषि तकनीक, मृदा स्वास्थ्य, जैविक इनपुट के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। विशेषज्ञों ने किसानों को खेती में रासायनिक लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती की व्यावहारिक तकनीकों एवं कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने के विभिन्न उपायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728