जिले में हवा पानी औल ने किसानों की आर्थिक कमर तोडी
पीएस राजपूत, एमके न्यूज़
हरदा। एमके न्यूज। जिले में किसानों के लिए मावठा मुसीबत बनकर आया। जिले की हंडिया खिरकिया सिराली तहसील के किसानों की फसलों को हवा पानी ओलों के रूप में आज मानते ने काफी नुकसान पहुंचाया। किसानों के नुकसान को देखने के लिए संभाग आयुक्त नर्मदापुरम श्री के जी तिवारी किसानों के बीच पहुंचे। इसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गयी।
जिले के प्रभावित खेतों तक कांग्रेस की तरफ से जिलाध्यक्ष श्री मोहन सांई ने बागडोर सम्भाली। वहीं भाजपा की ओर से पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल किसानों के पहुंच रहे हैं। जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधि विधानसभा में मसला उठाने के इंतजार में है ं। सरकारी तंत्र की तरफ से अभी नुकसान के आंकलन की कोई सुगबुगाहट नहीं है। हालांकि संभाग आयुक्त ने यह जरुर कहा कि नुकसान का सर्वे कराया जावेगा।
स्मरण रहे कि खरीफ में सोयाबीन फसल को जिले की टिमरनी तहसील के नर्मदा अंचल के गांवों में पचास प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ था। किसानों को प्रति एकड सौ किलों सोयाबीन नहीं मिली इसके विरुद्ध मुआवजा प्रति एकड एक हजार मिला। किसानों का मानना है मुआवजा राशि बीमा किस्त और प्रधानमन्त्री फसल बीमा में कागजों की खाना पूर्ति करने लायक रही। किसानों के आर्थिक नुकसान का गहरा गड्ढा रहा।
खरीफ फसल के मुआवजा राशि को देखते हुए किसानों को शंका है कि रबी फसल में भी शासन की नीति की पुरावृत्ति होती है तो इस साल किसान आर्थिक रूप से तीन साल पीछे खिसक जाएगा।

No comments