Header Ads

ad728
  • Breaking News

    हरदा में जैविक हाट बाजार का आरंभ


    पीएस राजपूत, एमके, न्यूज़

    हरदा। राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर जैविक उत्पाद से जुड़े किसानों को बाजार उपलब्ध कराने एवं आय बढाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर दो के समीप जैविक हाट बाजार का आरंभ 24 दिसबंर से हो गया। यह बाजार प्रति बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगेगा। इस हाट बाजार में जैविक फल सब्जी अनाज मसाले जडी बूटी शुद्ध घी खाद्य तैल आदि उचित दाम पर उपलब्ध रहेंगे। खरीदे सामान का भुगतान क्यूआर कोड से करने सुविधा रहेगी।   इस हाट बाजार का विधिवत आरंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा कृषि स्थायी समिति सभापति श्री ललित पटेल द्वारा किया गया।   इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री जे एल कासदे उप संचालक पशुपालन डा अजय राम टेके उप परियोजना संचालक। आत्मा। श्री अखिलेश पटेल सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी एवं कृषक मौजूद थे।    हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जैविक हाट बाजार का अवलोकन किया। श्री जैन देशी घी छाछ एवं काले चने की खरीददारी भी की। इस प्रथम हाट बाजार में प्राकृतिक। जैविक उत्पाद के विक्रय हेतु 11 किसानों द्वारा स्टाल लगाये थे।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728