Header Ads

ad728
  • Breaking News

    देवास जिले की पांच महिला सरपंचों का चयन संयुक्त राष्ट्र महिला (भारत) द्वारा आायोजित ‘’She Leads " कार्यक्रम के तीसरे संस्‍करण में हुआ


    कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत ज्‍योति शर्मा ने प्रशंसा-पत्र देकर किया सम्‍म‍ानित

    डॉ. अनवर खान. एमके न्यूज़ 

     देवास. जिले की पांच महिला सरपंचों निर्मला पाटीदार सरपंच छतरपुरा, मोनिका सेंधव सरपंच ओंकारा, सोनाली वट्टी सरपंच जागठा, शकुंतला पंवार सरपंच निपानिया,  रोशनी मुजाल्‍दे सरपंच पाण्डुतालब का चयन संयुक्त राष्ट्र महिला (भारत) द्वारा महिला राजनीतिक नेतृत्व एवं विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए आयोजित "She Leads " कार्यक्रम के तीसरे संस्करण में हुआ है। 

    राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ज्योति शर्मा ने पांच महिला सरपंचों सम्मानित कर प्रशंसा पत्र एवं शुभकामनाए दी। कलेक्‍टर  ऋतुराज सिंह ने महिला सरपंचों की इस उपलब्धि को ग्रामीण महिला सशक्तिकरण एवं नेतृत्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। यह उपलब्धि देवास जिले के लिए गौरव की बात है तथा पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है।

    संयुक्त राष्ट्र महिला (भारत) द्वारा महिला राजनीतिक नेतृत्व एवं विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए आयोजित "She Leads " कार्यक्रम के तीसरे संस्करण में चयनित महिला सरपंचों की कार्यशाला नई दिल्ली में 04 और 05 दिसम्‍बर को आयोजित होगी। इन महिला सरपंचों को विशेष प्रशिक्षण के लिए 04 एवं 05 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली में दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है।


    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728