SBI भोपाल में मृतक महिला के खाते से ₹3.4 लाख की धोखाधड़ी, केंद्रीय जांच की मांग
भोपाल: सुल्तानिया रोड शाखा, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में मृतक महिला के खाते से ₹3,40,000/- की अवैध निकासी मामले ने सुर्खियाँ बटोरी हैं। शिकायतकर्ता ज़ीशान रहमान ने आरोप लगाया है कि यह धोखाधड़ी फर्जी KYC और नकली बायोमेट्रिक पहचान का इस्तेमाल करके की गई, जिसमें शाखा कर्मचारियों की संलिप्तता संदेहास्पद है। शिकायतकर्ता ने बताया कि बीते कई महीनों से स्थानीय SBI अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अब इस मामले को केंद्रीय जांच के लिए RBI और संबंधित केंद्रीय एजेंसियों के संज्ञान में लाया है। शिकायत में यह भी बताया गया कि अधिकारियों द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और जांच में पूर्ण सहयोग नहीं मिल रहा है। ज़ीशान रहमान ने स्पष्ट किया कि यदि मामले की स्वतंत्र और उच्च स्तरीय जांच नहीं हुई, तो वह इसे सीधे केंद्रीय एजेंसियों और न्यायालय तक ले जाने के लिए बाध्य होंगे। इस मामले ने वित्तीय धोखाधड़ी और बैंकिंग प्रक्रिया में संभावित आंतरिक गड़बड़ी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

No comments