Header Ads

ad728
  • Breaking News

    हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का अभिन्न हिस्सा है : प्रो. सी.सी त्रिपाठी

     


    राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु अनुप्रयुक्त विज्ञान शिक्षा विभाग को चलशील्ड

    भोपाल. भोपाल में हिंदी पखवाड़ा का समापन हुआ। इस अवसर पर, निटर भोपाल के निदेशक प्रो. सी.सी त्रिपाठी ने अपने सन्देश में “हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का अभिन्न हिस्सा है।“ समापन समारोह की मुख्य अतिथि हिंदी लेखिका श्रीमती वंदना त्रिपाठी थी। उन्होंने कविता पाठ कर अपना संबोधन दिया। संस्थान के अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. आर.के दीक्षित ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया और कहा, “हमें अपनी भाषा को गर्व के साथ अपनाना चाहिए और इसे समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए।” समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कविता पाठ, निबंध लेखन, प्रश्न मंच और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु अनुप्रयुक्त विज्ञान शिक्षा विभाग को चलशील्ड प्रदान की गई जिसे डीन प्रो. पी.के पुरोहित एवं अन्य संकाय सदस्य व कर्मचारियों ने ग्रहण किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे समारोह में एक उत्साहपूर्ण माहौल बना। अंत में, सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर हिंदी भाषा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और अगले वर्ष फिर से इस तरह के आयोजन के लिए उत्साहपूर्वक तत्पर रहने का संकल्प लिया।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728