Header Ads

ad728
  • Breaking News

    प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में चयनित


    एमके न्यूज, भोपाल

    भोपाल.  भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल के प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी को 2024 में भी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में चयनित किया गया है। यह सम्मान उन्हें चौथी बार मिला है, जिसे अमेरिका स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जारी किया है। इस सूची में उन्हीं वैज्ञानिकों को शामिल किया जाता है, जिनके शोध कार्य, शोध पत्र और अनुसंधान वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

    डॉ. त्रिपाठी ने यह उपलब्धि 2021, 2022 और 2023 में भी हासिल की थी। इस सूची में शामिल वैज्ञानिकों के शोध पत्रों का सबसे अधिक उल्लेख (साइटेशन) किया गया है, जो उनके अनुसंधान कार्यों की प्रामाणिकता और उनके योगदान को दर्शाता है। यह सूची प्रतिष्ठित वैज्ञानिक प्रकाशन एल्सेवियर द्वारा प्रकाशित की गई है।

    डॉ. त्रिपाठी राष्ट्रीय एकेडमी, एन ए बी एल, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड तथा कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय सोसायटी के सदस्य भी हैं और उन्हें प्रोबायोटिक सोया चीज़ स्प्रेड एवम अन्य खाद्य पदार्थों पर भारत सरकार द्वारा पेटेंट प्राप्त हुआ है एवम कुछ के लिए प्रोसेस में है। उन्होंने सोयाबीन और मिलेट से तैयार खाद्य उत्पादों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण तकनीकों का विकाश किया है। इसके साथ ही, उन्होंने "वेस्ट टू वेल्थ" द्वारा खाद्य अपशिष्ट से गुणवाता युक्त पदार्थ के लिए तकनीकों का विकास भी किया है, जो किसानों और उद्योगों के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित हो रही हैं और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रही हैं।

    डॉ. त्रिपाठी ने 20 से ज्यादा राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन में पुस्तक एवम 130 से ज्यादा रिसर्च पेपर का प्रकाशन भी किया है।

    उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें कई अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। संस्थान के निदेशक, डॉ. सी. आर. मेहता ने इस विशेष उपलब्धि के लिए डॉ. त्रिपाठी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके अनुसंधान कार्यों की सराहना की है।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728