बुधनी से 'हनुमानजी' लड़ेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विधानसभा चुनाव
बुधनी से मैं जीतूंगा और इस बार कमलनाथ के नेतृत्व में सच्चे हनुमान भक्तों की सरकारी बनेगीः टीवी एक्टर विक्रम मस्ताल
भोपाल। इस बार बुधनी विधानसभा से कांग्रेस ने टीवी एक्टर विक्रम मस्ताल को चुनावी मैदान में उतारा है। मस्ताल बुधनी विधानसभा क्षेत्र के निवासी है। उन्होंने करीब तीन महीने पहले ही छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम के विशाल कार्यक्रम के दौरान कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन की थी। मस्ताल ने मेहनतकश किसान (एमके न्यूज) के मुख्य संपादक डॉक्टर अनवर खान से बातचीत करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब सच्चे रामभक्त और हनुमान भक्तों की सरकारी कमलनाथ के नेतृत्व में बनने वाली है।
मैं किसान का बेटा और खुद किसान हूं। मेरे क्षेत्र ही नही बल्कि मध्यप्रदेश में किसानों के बहुत बुरे हाल है। समय पर उनकी फसल मंडियों में खरीदी नहीं जा रही है और उन्हें उचित दाम भी नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा किसानों को खेतों में पर्याप्त पानी नहरों के माध्यम से नहीं मिल पा रहा है। मेरे ही क्षेत्र में जो कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का भी क्षेत्र है जहां किसान नहर के पानी के लिए परेशान है। नहरों से समय पर और पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है जिसके कारण रबी और मंूंग की बुवाई नहीं हो पाई है।
इसके अलावा उज्जैन महाकाल के मंदिर में भी महाघोटला हुआ है। इसके कारण महाकालजी भी इनसे अब नाराज है। साथ ही कई ऐसे घोटाले हुए है जो प्रदेश की जनता के साथ सीधा-सीधा खिलवाड़ है। अब जनता कमलनाथ के साथ है। उनसे पूछा गया कि आप ने राजनीति में आने का फैसला कब, क्यों, कैसे और अचानक?....इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं पूर्णतः राजनीतिक व्यक्ति तो नहीं हूं मगर जब जनता के लिए न्याय की बात आती है तो मैं राजनीति करने लगता हूं। एक बार का किस्सा उन्होंने बताते हुए कहा मेरे बुधनी विधानसभा क्षेत्र में गांव के पास एक नहर है। जिसमें बहुत पानी बर्बाद हो रहा था, किसानों के खेतों में जाने की बजाय बांध से बह रहा था। मैंने 181 में शिकायत दर्ज कराई मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा मेरी शिकायत को सरकार ने नस्तीबद्ध कर दिया। तभी मैंने ठान लिया था कि मैं आने वाले समय में नेता बनूंगा और किसानों को पर्याप्त नहर से पानी उपलब्ध कराउंगा।
कौन हैं विक्रम मास्ताल?.....
विक्रम मास्ताल पेशे से एक अभिनेता हैं। उन्होंने टीवी शो और वेब सीरीज में काम किया है। 2008 में आई रामायण में विक्रम मास्ताल ने भगवान हनुमान का किरदार निभाया था। इसके अलावा विक्रम मास्ताल ने टीवी सीरियल रजिय सुल्तान और हाल ही में आई वेब सिरीज आश्रम 3 में भी काम किया है। विक्रम मास्ताल ने डिस्कवरी जीत पर 21 सरफरोश नामक एक टेलीविजन शो भी किया था। विक्रम मास्ताल ने वेब सीरीज "अस्सी नब्बे पूरे सौ" में भी अभियन किया है। विक्रम मास्ताल न टॉप गियर (2022), बैटल ऑफ सारागढ़ी (2017) में भी काम किया है। विक्रम मस्ताल मध्य प्रदेश के बुदनी के ही रहने वाले हैं। विक्रम मास्ताल तीन महीने पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। विक्रम मास्ताल ने कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। उसके बाद से वो बुदनी विधानसभा में एक्टिव हैं। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद विक्रम मास्ताल ने कहा था कि हनुमान का असली काम सेवा करना है और मैं भी वही करने वाला हूं। विक्रम नर्मदा सेवा सेना के अध्यक्ष भी हैं।
मां नर्मदा के आसपास एक भी पेड़ नहीं...
नर्मदा के आसपास क्षेत्र में खासकर बुधनी में करोड़ों रूपए के पौधे लगाने की बात की जा रही है लेकिन मैंने घूमकर देखा है कि एक भी पौधा इनके द्वारा लगाए नजर नहीं आ रहे हैं। आखिर कहां गए वो। साथ ही गाय गौशालाओं की बजाय सड़कों पर घूम रही है। इन सब अव्यवस्थाओं के चलते मप्र की जनता परेशान हो गई है। इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की 150 से अधिक सीट आ रही है। हम सरकार बनाएंगे। मस्ताल ने दावा किया है कि कमलनाथ ही अगले मुख्यमंत्री होगंे।
क्या जीतेगें मस्ताल....
अब समय ही बताएंगा कि ये टीवी एक्टर मस्ताल 18 साल के मुख्यमंत्री का अनुभव रखने वाले शिवराज सिंह चौहान को पस्त कर एक्टर से एमएलए बन पाएंगे या फिर एक्टर की दुनिया में वापस लौट जाएंगे। ये तो समय ही तय करेगा। मगर टक्कर तो मजबूत है। देखना यह है कि 'हनुमानजी' और 'शिवराजजी' में से कौन विजयी होता है.
No comments