शान से लहराया तिरंगा किसान भवन में
Bhopal. 15 अगस्त 2023 को मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड में प्रबंध संचालक सह आयुक्त मंडी श्री श्रीमन शुक्ला जी (आई.ए.एस.) द्वारा झंडा वंदन किया गया। तदोपरांत राष्ट्रगान का गायन हुआ। अपने उद्बोधन में प्रबंध संचालक महोदय द्वारा समस्त किसान भाइयों, व्यापारी भाइयों, हम्माल तुलावटी भाइयों, मंडी के अन्य कृत्यकारियो तथा मंडी बोर्ड, मंडी समितियों के अधिकारी, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी गई तथा सभी लोगों को मंडी बोर्ड की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में भी उत्कृष्ट कार्य करने पर बधाई व शुभकामना दी गई।
मंडी बोर्ड के निवर्तमान प्रबंध संचालक श्री गौतम सिंह साहब द्वारा अपने उद्बोधन में समस्त अधिकारी कर्मचारियों को निष्ठा और इमानदारी से अपनी सेवाएं मंडी बोर्ड तथा मंडी समितियों को देने की बात कहते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया‚ जिसमें मुख्य रुप से डॉ एस. बी. सिंह अपर संचालक, श्री चंद्रशेखर वशिष्ठ अपर संचालक, श्री डी. एस. राठौर अधीक्षण यंत्री, सुश्री संगीता ढोके संयुक्त संचालक, श्रीमती रितु चौहान अपर कलेक्टर व संयुक्त संचालक भोपाल संभाग, डॉ पूजा सिंह उपसंचालक, श्री संदीप चौबे चीफ़ प्रोग्रामर, श्री अतुल निपाणे उपसंचालक लेखा, श्री योगेश नागले सहायक संचालक‚ श्री सुमेर सिंह राजपूत सहायक संचालक‚ श्री अविनाश पाठे सहायक संचालक, सुश्री दीप्ती रावत उपयंत्री‚ श्री हरीश वर्मा मानचित्रकार, सुश्री प्रत्याशा शर्मा ए.एस.आई., श्री नीलेश पंथी ए.एस.आई.‚ श्री लक्ष्मण वर्मा सहा.ग्रे.-2 थे।
अधिकारी कर्मचारियों को असाधारण रूप से अपने अपने कर्तव्यों का श्रेष्ठता से निर्वहन कर मंडी बोर्ड में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु पुरस्कृत किया गया। तदोपरांत सुश्री संगीता ढोके द्वारा संगीतमय गायन की प्रस्तुति दी। श्री नारायण सिंह राजपूत द्वारा भी राष्ट्रभक्ति गान किया। मंडी बोर्ड के श्री हरीश वर्मा एवं श्रीमती सुमिता श्रीवास्तव के निर्देशन में देशभक्ति से ओत-प्रोत नाट्य नाटक का मंचन किया गया। इस उपलक्ष्य पर 508 अधिकारी कर्मचारियों के स्थाईकरण आदेश जारी किये गए।
कार्यक्रम व मंच संचालन डॉ. पूजा सिंह उपसंचालक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार श्री चन्द्रशेखर वशिष्ठ अपर संचालक प्रशासन द्वारा व्यक्त किया गया।
No comments