देश की महान संस्कृति पर गर्व करते हुए सेवक के रूप में कार्य करें :-प्रो सी सी त्रिपाठी
MK NEWS
भोपाल. एन.आई.टी.टी.टी.आर, में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। निदेशक प्रो सी सी त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया एवं सभी संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवारों को सम्बोधित किया एवं कहा की इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की भारत सरकार द्वारा निर्धारित थीम “'राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथम” के अंतर्गत सारा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रो त्रिपाठी ने आवाहन किया की हम सभी जहाँ जिस भी जगह कार्यरत हैं सेवक के रूप में कार्य करें। हम सभी देश की महान प्राचीन संस्कृति पर गर्व करें एवं भारत के विकासशील से विकसित देश बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
प्रो सी सी त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच संकल्प-देश को विकसित भारत के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प, गुलामी की मानसिकता को खत्म करना, भारत की विरासत पर गर्व करना, एकता और एकजुटता की ताकत और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्य को बिस्तृत रूप से समझाया एवं सभी को संकल्प दिलाया की इस दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा की हमने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं |
भारत का परमाणु शक्ति संपन्न बनना, चंद्रयान-3 की सफलता और कोविड 19 वैक्सीन का आविष्कार, वर्तमान के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं | विज्ञान और तकनीक से लेकर खेल, मनोरंजन, कला, संस्कृति,चिकित्सा आदि हर क्षेत्र में भारत का डंका दुनिया में बज रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की राह पर अबाध्य और निरंतर अग्रसर है | इस अवसर पर तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया।
No comments