Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भा.कृ.अनु.परि-केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान,भोपाल मे राष्ट्रीय अधिवेशन काआयोजन


    एमके न्यूज़

    भेापाल। भा.कृ.अनु.परि-केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान,भोपाल मे आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के क्रम में अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत एक राष्ट्रीय अधिवेशन जिसका विषय “न्यूट्रास्यूटिकल्स एंड डाइटरी सप्लीमेंट्स: एप्लीकेशन इन हेल्थ इम्प्रूवमेंट एंड डिजीज मैनेजमेंट’’ का आयोजन मार्च 08, 2022 को संस्थान मे ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा आयोजित किया गया। राष्ट्रीय वेबिनार के संयोजक डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, प्रधान वैज्ञानिक ने अतिथियों और प्रतिनिधियों का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय वेबिनार की थीम पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान के निदेशक, ने किया।

     निदेशक, भाकृअनुप-सी.आई.ए.ई ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और परिचयात्मक उद्बोधन के दौरान वेबिनार के उद्देश्य के बारे में भी बताया। उन्होंने स्वास्थ्य सुधार और रोग प्रबंधन में पोषक तत्वों और आहार के महत्व पर भी प्रकाश डाला है। आई.सी.ए.आर संस्थानों, एस.ए.यू, एन.आई.टी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों से शैक्षणिक और वैज्ञानिक पृष्ठभूमि वाले 100 से अधिक अधिकारी और स्नातकोत्तर छात्र देश के विभिन्न क्षेत्रों से इस वेबिनार मे भाग लिया। 

    वेबिनार का विषय "न्यूट्रास्युटिकल्स एंड डाइटरी सप्लीमेंट्स का हेल्थ इम्प्रूवमेंट एंड डिजीज मैनेजमेंट मे उपयोग" था। डॉ मनोज कुमार पाण्डेय, एसोसिएट प्रोफेसर, कूपर मेडिकल स्कूल रोवन यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए तथा डॉ अशोक कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल, इस राष्ट्रीय वेबिनार में मुख्य वक्ता थे। डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय, यू.एस.ए ने कैंसर के इलाज में पोषक तत्वों की भूमिका पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने बीमारियों की रोकथाम में खाद्य घटकों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि न्यूट्रास्यूटिकल्स भोजन या भोजन का हिस्सा हैं और स्वास्थ्य को बनाए रखने, स्वास्थ्य को बढ़ाने, प्रतिरक्षा को संशोधित करने तथा कई पुरानी बीमारियों को रोकने के साथ-साथ इलाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह शारीरिक स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ औषधीय प्रभाव भी प्रदान करता है।

     डॉ. अशोक कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, एम्स, भोपाल ने कार्यात्मक खाद्य पदार्थ और इसका रोग के रोकथाम मे भूमिका पर व्याख्यान दिया। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कैसे ये खाद्य घटक सदी की कुछ प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं जैसे मोटापा, हृदय रोग, कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस, गठिया, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल आदि से निपटने में मदद करते है। वेबिनार के दौरान कई खाद्य एवं स्वास्थ्य सम्बंधित उपयोगी मुद्दों, चुनौतियों और वर्तमान स्थिति में स्वास्थ्य प्रबंधन में खाद्य सामग्री के महत्व पर भी चर्चा किया गया है। कार्यक्रम का समापन वेबिनार के संयोजक एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव से हुआ।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728