Header Ads

ad728
  • Breaking News

    आईसीएआर केंद्रीय कृषि अभियांत्रकी संस्थान भोपाल में विश्व जल दिवस का आयोजन


    एमके न्यूज़

    भोपाल। आजादी का अमृत महोत्सव के साथ-साथ विश्व जल दिवस 2022 को मनाने के लिए, 22 मार्च,2022 को वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आई.सी.ए.आर-केंद्रीय कृषि अभियांत्रकी संस्थान, भोपाल द्वारा 'भोजन के लिए पानी: सोच में एक प्रतिमान बदलाव की आवश्यकता' पर एक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया । संस्थान के निदेशक डॉ. सी.आर. मेहता ने अतिथि का परिचय दिया और विश्व जल दिवस मनाने के महत्व पर बल दिया। इस आयोजन मे मुख्य वक्ता, प्रोफेसर (डॉ.) विनय नांगिया, रिसर्च लीडर, मृदा, जल और कृषि विज्ञान, इकार्डा, जॉर्डन ने अपना व्याख्यान दिया। 

    डॉ. नांगिया ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के संबंध में खाद्यान्नों के साथ-साथ अन्य वस्तुओं के उत्पादन के लिए उपयोग किए जाने वाले पानी की मात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न पैमानों पर जल उत्पादकता क्षेत्र के कृषि विकास को दर्शाती है। कुशल जल प्रबंधन प्रथाओं के माध्यम से सिंचित क्षेत्र का विस्तार, पानी का उपयोग और जल उत्पादकता में सुधार जैसे प्रमुख मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कृषि इनपुट प्रबंधन के लिए एक प्रौद्योगिकी-सक्षम दृष्टिकोण पर जोर दिया जो सेंसर आधारित सिंचाई, जलवायु स्मार्ट कृषि, प्रारंभिक चेतावनी के लिए डिजिटल कृषि का उपयोग और/या टिकाऊ उत्पादन के लिए भविष्यवाणी जैसे व्यक्तिगत क्षेत्रों और फसलों की जरूरतों का निरीक्षण, माप और विश्लेषण करता है। 

    वेबिनार में आई.सी.ए.आर संस्थानों/एसएयू के वैज्ञानिकों, इकार्डा- कर्मचारी, तकनीकी अधिकारी, शोध विद्वानों और परियोजना कर्मचारियों सहित लगभग 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. के. वी. आर. राव, प्रमुख, सिंचाई और ड्रेनेज इंजीनियरिंग प्रभाग, सीआईएई, भोपाल द्वारा किया गया।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728