पहला गोल्ड दिलाकर नीरज चोपड़ा ने बढ़ाया भारत का गौरवः विष्णुदत्त शर्मा
Mk News
www.mehnatkashkisan.com
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा द्वारा स्वर्ण पदक जीतने को अदभुत और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए देश और प्रदेश के नागरिकों को बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने एथलीट नीरज चोपड़ा द्वारा ओलंपिक खेलों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा है कि भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक दिलाकर आपने देश का गौरव बढ़ाया है। सभी देशवासियों को आप पर गर्व है। श्री शर्मा ने ओलंपिक खेलों की कुश्ती स्पर्धा कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया को भी बधाई दी है।
No comments