भाजपा सरकारों ने गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम कियाः विष्णुदत्त शर्मा
कटनी के तेवरी में अन्न उत्सव में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष, हितग्राहियों को बांटा अनाज
MK NEWS
WWW.MEHNATKASHKISAN.COM
कटनी। भारतीय जनता पार्टी ने गरीबी हटाने का सिर्फ नारा नहीं दिया, बल्कि पं. दीनदयाल जी के अंत्योदय के विचार को साकार करते हुए सत्ता के माध्यम से गरीबों के जीवन स्तर को बदलने, ऊपर उठाने का काम किया है। केंद्र और राज्य सरकार की सारी योजनाएं गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित हैं। यही कारण है कि आज देश के गरीब और अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों की सरकार है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा के तेवरी में आयोजित अन्न उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत शनिवार को पूरे प्रदेश में राशन दुकानों पर अन्न उत्सव के कार्यक्रम आयोजित हुए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा के ग्राम तेवरी में आयोजित कार्यक्रम शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम में 114 हितग्राहियों को अन्न वितरित किया। इसके साथ ही 5 दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल भेंट की। कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रामरतन पायल, विधायक श्री प्रणय पाण्डे सहित जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।
अन्न वितरण अभियान को नीचे तक ले जा रहे सरकार और कार्यकर्ता
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कोविड संकट के दौरान गरीबों को लगातार अन्न वितरण का अभियान चलाया। कोविड के संकट में देश और प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों, शासन एवं प्रशासन ने यह तय किया कि कोई भी गरीब भूखा नहीं रहेगा। इस दिशा में भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। उन्होंने कहा कि कोविड काल से शुरू हुआ अन्न वितरण का यह अभियान लगातार चल रहा है। प्रधानमंत्री जी के इस अभियान को भारतीय जनता पार्टी की सरकार, पार्टी के कार्यकर्ता एवं प्रशासन जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के साथ शासन, प्रशासन और भाजपा के कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़े हैं।
भाजपा की सरकार ने दी गुड गवर्नेंस और पारदर्शी व्यवस्था
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहा करते थे कि ऊपर से एक रूपया भेजा जाता है तो नीचे आते आते तक गरीब को सिर्फ 25 पैसा ही मिल पाता है। लेकिन भाजपा की सरकार ने गुड गवर्नेंस देते हुए एक पारदर्शी व्यवस्था बनाई। आज हितग्राहियों को उनका लाभ सीधे उनके खाते में मिल रहा है। प्रधानमंत्री जनधन खाते के माध्यम से बिचौलियों का सफाया हो गया है। किसानों के खाते में उनकी राशि पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ वोट पाने के लिए नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों ने गरीबों के घर के सपने को पूरा किया, तो माताओं और बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर चूल्हे के धुएं से आजादी दी। आयुष्मान योजना के माध्यम से 5 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज देने का फैसला किया।
ट्वीटर और सोशल मीडिया पर भ्रम फैला रहे कुछ लोग
उन्होंने कहा कि कुछ लोग ट्वीटर और सोशल मीडिया पर सिर्फ भाजपा सरकार की आलोचना और जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। जबकि विपरीत समय में जनता के साथ यह लोग कभी खड़े नहीं रहे। भारतीय जनता पार्टी और उसके नेतृत्व ने हमेशा गांव और गरीब की चिंता की है। प्रदेश के कुछ अंचलों में जब बाढ़ आती है तो मुख्यमंत्री स्वयं मैदान में उतरते हैं और अपनी जान पर खेलकर लोगों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल में आई बाढ़ में शासन-प्रशासन के साथ पार्टी कार्यकर्ता भी कंधे से कंधा मिलाकर डटे हुए हैं।
कार्यक्रम में पं. विजय शुक्ला, श्री अमित अग्रहरि, श्री कमलेश रजक, सरपंच श्री जगमोहन मांझी, जिला कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, खाद्य आपूर्ति अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
20 Bet Casino Bonus - VntopBet fun88 soikeotot fun88 soikeotot 메리트카지노 메리트카지노 카지노 카지노 1758The Best Casino Near Me 18 And Over
ReplyDelete