Header Ads

ad728
  • Breaking News

    एमपी में तबादले अब होंगे 7 अगस्त तक

     

    एमके न्यूज़, भोपाल

    भोपाल। अभी-अभी कैबिनेट में निर्णय लिया गया है कि तबादलों की सूची 31 जुलाई की बजाय साथ 7 अगस्त तक जारी होगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिया गया और कैबिनेट द्वारा इस पर मुहर लगाई गई। जानकारी के अनुसार वर्तमान में 24000 तबादलों की एप्लीकेशन मंत्रालय और विभिन्न विभागों मंत्रियों के बंगलो  में पड़ी हैं।  जिसपर कार्रवाई होना अभी बाकी है। इसके कारण कैबिनेट ने तबादला सूची जारी होने की समय अवधि बढ़ाई है। सरकार केेेे प्रवक्ता एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तबादलोंं की अवधि बढ़ाए जाने की मीडिया को जानकारी दी।

    मंत्रियों पर विधायकों का दबाव

    भाजपा सरकार के विधायकों का मंत्रियों पर तबादले को लेकर खासा दबाव नजर आ रहा है। मंत्रियों के बंगले पर विधायकों की चिट्ठी और विधायक समर्थक लोगों का जमावड़ा देखा जा सकता है। इसे लेकर मंत्रियों में असमंजस बना हुआ है कि उनके द्वारा लिखे गए अनुशंसा पत्र पर क्या निर्णय करें।

    10 की बजाय 30% तक तबादला अनुमोदन

    सूत्रों के अनुसार तबादला नीति के तहत प्रत्येक विभाग में 10 प्रतिशत तबादले होना है लेकिन विभागों के मंत्रियों ने 20 से 30% तक तबादलों के अनुमोदन तैयार कर लिए हैं।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728