अब रबी फसल की खरीदी 15 मार्च की बजाय 22 मार्च से होगी प्रारंभ: कृषि मंत्री कमल पटेल
भोपाल। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने रवि की फसलों की खरीदी शुरू करने की समय अवधि को बढ़ा दिया है। अब रबी विपणन वर्ष 2021-22 में चना मसूर सरसों की खरीद 15 मार्च को प्रारंभ होने वाली थी जो वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए अब 22 मार्च 2021 से प्रारंभ होगी। यह जानकारी कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने हरदा प्रवास के दौरान कही। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण ये निर्णय लिया गया है। सभी जिला अधिकारियों को फसलों के नुकसान का आंकलन करने और राहत का मसौदा तैयार करने के भी निर्देश दिए गए है।
पटेल ने यह निर्णय किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया है। उन्होंने बताया कि बेमौसम में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के अधिकांश किसान की फसल खराब हुई है जिसके कारण अब किसानों को बची कुची फसलों को काटने और निकालने में समय लगेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रदेश की मंडियों में रबी की फसल खरीदी प्रारंभ की तारीख 15 मार्च से बढ़ाकर 22 मार्च तय की है।
No comments