Header Ads

ad728
  • Breaking News

    शासकीय महाविद्यालय नरेला भोपाल में युवा सृजन संवाद योजना का क्रियान्वयन किया गया


    भोपाल, एमके न्यूज़ 

    भोपाल. पुलिस की कार्यप्रणाली से शास महाविद्यालय नरेला भोपाल के विद्यार्थी जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद के तहत यह कार्यक्रम पुलिस प्रशासन एवं उच्च शिक्षा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ इस वर्कशॉप में पुलिस प्रशासन , साइबर क्राइम, महिला अपराध , मेडीटेशन , एवं विभिन्न विषयों में व्याख्यान हुए तथा विद्यार्थियों कों निशातपुरा पुलिस थाना का भ्रमण कराया गया जिसमें पुलिस प्रशासन की कार्यवाही से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया । युवाओं में कानून के प्रति जागरूकता, नागरिक कर्तव्यों की समझ और जन सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय नरेला भोपाल के रासेयो छात्र एवं छात्रा इकाई के स्‍वयं सेवकों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को थाने की विभिन्न गतिविधियों, शिकायतों पर की जाने वाली कार्रवाई तथा नागरिकों की सुरक्षा में पुलिस की भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अनुभव से विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अवसर मिला। एएसपी श्रीमती मंजू खत्री एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या खरे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की योजना तैयार की गई व इंस्पेक्टर श्रीमती सरिता वर्मन मेम के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । 

    महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.संध्या खरे मेम ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि युवाओं को कानून, सुरक्षा व्यवस्था और अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं तथा उनमें जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करते हैं। साथ ही जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य से खेल अधिकारी श्री रितेश नागर ने अवगत कराया। इंसपेक्टर श्रीमती सरिता वर्मन मेम ने विद्यार्थियों को महिला अपराध व उससे निदान पर व्याख्यान दिया, सबइंस्पेक्टर श्री रमन शर्मा सर ने सायबर अपराधों एवम उनसे बचाव के बारें में बताया ट्रेफिक संबंधी नियमों की जानकारी श्री गिरीश त्रिपाठी सर के द्वारा दी गई जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद की संयोजक (नोडल ) श्रीमती नेहा शर्मा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवम सफलता पूर्वक मंच संचालन किया गया।


    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728