जिले में एक हजार से अधिक किसानों ने नरवाई जलाई
पीएस राजपूत, एमके न्यूज़
हरदा। एमके न्यूज। जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के बाबजूद 1056 किसानों ने खेतों में आग लगाकर नर वाई जलाई है। इनमें अधिकांश बडे किसान और राजनीतिक रुप से पकड वाले शामिल हैं। प्रशासन की जानकारी के अनुसार टिमरनी व करताना क्षेत्र में 750 खेतों में आग लगाई है। इसमें105 प्रकरण तैयार कर लगभग 5 लाख 17 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें झाडतलाई छिंदगांव में ल टिमरनी गोंदागांव कला रुंदलाय जलोदा और करताना सहित अन्य गांवों के किसान इस कार्यवाही की गिरफ्त में आएहैं। इस प्रकार जिले में टिमरनी तहसील में सबसे अधिक किसानों ने खेतों में आग लगाने का काम किया है।
ज्ञातव्य हो कि प्रशासन ने यह कार्यवाही प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत की गयी है। वैसे खेतों में आग लगाने के मान से की कार्यवाही को पर्याप्त नहीं माना जा सकता।
इसी प्रकार हरदा विकास खंड में256 जगह पर किसानों ने नर वाई जलाई। इसमें अब तक 64 किसानों पर एक लाख नब्बे हजार का जुर्माना लगाया। खिरकिया में 46 स्थानों पर नर वाई जलाने के प्रकरण दर्ज किये गये। इनमें 17 किसानों पर 82500 का जुर्माना लगाया। ये आंकड़े सेटेलाइट पर दर्ज होने के बाद प्रशासन कार्वाही में जुटा है।
इस तरह हरदा जिला प्रदेश में किसानों द्वारा नर वाई जलाने में प्रथम दूसरे स्थान पर नर्मदा पुरम और तीसरे सृथाध पर सीहोर जिला रहा। हरदा जिले में भले ही कांग्रेस विधायक है पर बोलबाला और प्रशासन पर पकड पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल का ही है। नही सीहोर जिला केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का है। नर्मदा पुरम जिले में भी भाजपा की राजनीतिक पकड मजबूत है। ऐसी स्थिति में किसानों पर प्रशासनिक कार्यवाही की हवा निकलने संभावना प्रबल है।

No comments