Header Ads

ad728
  • Breaking News

    4 संभागों में 9 अप्रैल से होगी गेहूं खरीदी, 7 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग

     


    सीएम बोले- छोटे किसानों को सबसे पहले मौका

     एमके न्यूज़ 

    भोपाल. प्रदेश में गेहूं खरीदी तय समय पर शुरू होगी और सबसे पहले छोटे किसानों से उपार्जन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजीयन कराने वाले सभी किसानों से एमएसपी पर खरीदी होगी और प्रक्रिया चरणबद्ध रहेगी। पहले छोटे, फिर मध्यम और अंत में बड़े किसान।

    इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में खरीदी अब 10 की जगह 9 अप्रैल से,  

    19 लाख किसानों का पंजीयन

    पिछले साल से 4 लाख ज्यादा इस साल 19 लाख 4 हजार 644 किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले साल से करीब 4 लाख ज्यादा है। सरकार का 78 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य है। गेहूं का एमएसपी 2,625 रु. प्रति क्विंटल तय किया गया है, जिस पर 40 रु. बोनस मिलेगा। भुगतान सीधे किसानों के खातों में होगा। संभागों में 15 अप्रैल से शुरू होगी। 7 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग होगी, ताकि केंद्रों पर भीड़ न लगे।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728