1.30 करोड़ रु. की खाद ब्लैक में बेच राशि हड़पी
तीन सहकारी संस्थाओं में गबन एफआईआर दर्ज
एमके न्यूज़ |भोपाल. डबरा तीन बड़ी सहकारी संस्थाओ ने खाद बेची लेकिन सहकारी बैंक में इसकी राशि जमा नहीं की। मतलब, खाद को किसानों को न बेचकर ब्लैक में दूसरों को बेच दिया। इस प्रकार तीन संस्थाओं के सहायक प्रबंधकों ने की कुल 1 करोड़ 30 लाख 17 हजार ह्रीं रुपए का गबन किया। मामला जिला पर सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित ग्वालियर की पिछोर शाखा की पुट्टी, अजयगढ़ और किटौरा सहकारी संस्थाओं से जुड़ा है। यह खाद 6 महीने पहले इन्हें दिया गया था। राशि जमा नहीं होने पर दो महीने पहले तीनों सहायक प्रबंधकों को निलंबित कर जांच समिति का गठन किया गया। जांच में गबन का खुलासा हुआ। बैंक की पिछोर शाखा के प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह भदौरिया की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत खयानत की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। गबन की राशि जमा नहीं कराई तो कुर्की की जाएगी. सहकारी बैंक के सीईओ हिमांशु तुल खाड़े का कहना है कि राशि की वसूली ब्याज सहित की जाएगी।
तीन संस्थाएं... इस तरह किया घोटाला
पुट्टी: रिकॉर्ड में खाद बाकी, पर गोदाम खाली यहां रिकॉर्ड में बड़ी मात्रा में खाद रखा बताया गया लेकिन गोदाम खाली मिला। यहां तत्कालीन सहायक प्रबंधक पंकज भार्गव ने 50.37 लाख का गबन किया। जांच के दौरान आरोपी सहायक प्रबंधक मौके से गायब रहा। अधिकारियों का कॉल भी रिसीव नहीं किया।
किटौरा: गायब मिले एनपीके के 704 बैग यहां सहायक प्रबंधक नाथूराम स्वामी ने कुल राशि 53.11 लाख रुपए खुर्दबुर्द कर दी। रिकॉर्ड के अनुसार, यहां 704 बैग एनपीके खाद होना चाहिए था, लेकिन मौके पर एक भी कट्टा नहीं मिला। बार-बार नोटिस के बावजूद आरोपी ने राशि जमा नहीं कराई।
अजयगढ़: खाद बेच दिया, जमा नहीं की राशि
अजयगढ़ सहकारी संस्था के सहायक प्रबंधकनं नंदकिशोर शर्मा पर 26.67 लाख रुपए गबन करने का आरोप है। आरोपी ने खाद तो प्राप्त किया, लेकिन उसे बेचकर मिली राशि बैंक के खाते में जमा करने के बजाय निजी उपयोग में ले ली।
■ गबन की गई राशि की वसूली की जाएगी। यदि राशि जमा नहीं कराई जाती है तो संपत्ति की कुर्की की जाएगी।'
हिमांशु खाड़े, सीईओ, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, ग्वालियर

No comments