मिलेट्स के प्रचार प्रसार एवं जागरूकता में निटर भोपाल निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका
एमके न्यूज़
भोपाल . वर्ष 2023 को ‘‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया गया है। भारत सरकार की इस पहल में निटर भोपाल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हे। एन.आई.टी.टी.टी.आर, भोपाल के निदेशक प्रो. सी.सी. त्रिपाठी के अनुसार हमने भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण मिशन में अपनी सहभागिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए पहल करते हुए मिलेट्स से जुड़े पहलुओं पर कार्य करने का प्रयास किया हे। यह हमारा दायित्व भी हे की आने वाली पीढ़ी को मिलेटस के बारे में बताये एवं उन्हें जागरूक करें। संस्थान ने मिलेट्स के महत्व पर एक शार्ट फिल्म का निर्माण किया। इस फिल्म में मिलेट से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी हैं। संस्थान ने मिलेट्स के महत्व पर जाने माने विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित कर मिलेट्स के व्यंजनों पर कार्यशाला भी आयोजित की हे।
संस्थान की मेस में समय समय पर मिलेट्स से बने खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाते हैं। इस फिल्म को निटर द्वारा देश भर के तकनीकी शिक्षकों के लिए वर्ष भर आयोजित किये जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी दिखाया जा रहा हे। प्रो. सी.सी. त्रिपाठी ने कहा की इस फिल्म के प्रदर्शन हेतु बिभिन्न संस्थानों को पत्र लिखे गए थे जिसका बहुत अच्छा रिस्पॉन्स रहा हे। हमारी फिल्म को प्रदर्शित कर राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, दूरदर्शन मध्य प्रदेश, निजी चेनल्स, एम्स भोपाल,देशभर के स्कूल्स, कॉलेज, केंद्रीय एवं राज्य सरकार के संस्थान एवं कार्यालय मिलेटस के प्रचार प्रसार एवं जागरूकता में सहभागी बने हैं।
हम इन सभी संस्थानों के प्रमुख को हृदय से धन्यवाद देते हैं एवं उनके आभारी हैं। डीन कॉर्पोरेट एंड इंटरनेशनल रिलेशन्स एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रो. पी के पुरोहित ने बताया की निटर की मिलेटस पर बनी फिल्म बिभिन्न संस्थानों में प्रदर्शित की जा चुकी हे एवं काफी लोकप्रिय रही हे। इस फिल्म को बिभिन्न संस्थानों में समूह में 15000 से अधिक बार देखा गया हे। जिसके व्यक्तिगत रूप से देखने की संख्या इससे कई गुना ज्यादा हे। हमें मध्य प्रदेश के मीडिया का भी बहुत सकारात्मक एवं रचनात्मक सहयोग प्राप्त हो रहा हे। हम इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के आभारी हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रो अस्मिता खजांची एवं प्रो एस एस केदार ने किया हे।
No comments