आजादी के अमृत महोत्सव पर ट्रेक्टर रैली
PS Rajpoot
हरदा। एमके न्यूज। आजादी के ७५वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले हरदा में तिरंगा स्थित एक हजार ट्रेक्टर से रैली निकली। रैली स्थानीय विधायक व प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के आव्हान पर आयोजित की गयीथी। आरंभ में शहर के नामचिन होटल हवेली के प्रांगण में ट्रेक्टर इकट्ठे हुए।
![]() |
ट्रेक्टर रैली का इतिहास
देश में ट्रेक्टर रैली का खासतौर से तीन बार आयोजित हुई। सर्वप्रथम पंजाब में तत्कालीन मुख्यमंत्री और राहुल गांधी इस रैली में ट्रेक्टर पर सोफा सेट लगाकर सवार हुए। यह एक राजनैतिक रैली थी। दूसरी रैली राकेश टिकैत ने दिल्ली बार्डर से लालकिले तक निकाली। यह रैली कहने के लिए तीन कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर थी पर इतने लाल किले के अपमान के साथ समाप्त हुई। देश में लोगों की राय में टिकैत और किसान नेताओं ने अन्नदाता की आड़ लेकर अपनी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए चर्चा में रही।
तीसरी ट्रेक्टर रैली स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आजादी के ७५वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य प्रदेश के हरदा मुख्यालय पर निकाली। यह रैली घर घर तिरंगा के आयोजन को जन जन तक पहुंचाने के लिए स्थानीय विधायक एवं कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के आव्हान पर थी जिसमें जिले के एक हजार ट्रेक्टर पर किसान परंपरागत वेशभूषा में हाथ में तिरंगा लिए सवार थे। रैली शहर के मुख्य मार्गों से निकली जिस पर नगर निवासियों ने पुष्प वर्षा की। रैली में अखिल भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
No comments