भोपाल: विश्व दलहन दिवस पर केंद्रीय कृषि विज्ञान केन्द्र ने आयोजन किया कार्यक्रम
रामहेत पवार, एमके न्यूज़
www.mehnatkashkisan.com
भोपाल। केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, नबीबाग, भोपाल के अधिनस्थ कार्यरत कृषि विज्ञान केन्द्र, में 10 फरवरी 2022 को विष्व दलहन दिवस कार्यक्रम का आयोजन आनलाईन किया गया। इस कार्यक्रम में डा अनिल कुमार सिंह, प्रधान वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान) भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पटना के द्वारा बताया गया कि दलहनी फसल किस तरह से मनुष्य एवं मृदा के स्वास्थ्य के लिये लाभप्रद है। इसी के साथ डा सिंह ने किसान भाईयों को दलहनी फसल (बाकला) में किये गये अनुसंधान कार्य एवं इसकी उपयोगिता के बारे में प्रकाष डाला। कार्यक्रम में डा अर्चना सिंह, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभारी, क्षेत्रीय भारतीय दलहन अनुसंधान केन्द्र, फन्दा, भोपाल द्वारा दलहन की नवीनतम किस्मों कि जानकारी दी एवं किसान भाईयों से सहभगिता से बीजो उत्पादन कार्यक्रम से जुड़ने के लिये अनुरोध आवहा्न किया। जिससे कि किसानों को सही समय पर उचित दलहन संबंधित बीज की उपलब्धता हो सके ओर साथ ही साथ उनकी आमदनी को भी बढाया जा सके। डा. धन्नजय सिंह वैज्ञानिक के.वी.के. सीधी, ने भी किसान भाईयों को दलहनी फसलों में खरपतवार नियंत्रण, जल संरक्षण एवं फसलों की देखभाल के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन डा दीपक सिंह प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभागाध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा किया गया जिसमें कृषकों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के स्टाफ सहित कुल 45 प्रतिभागियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
No comments