Header Ads

ad728
  • Breaking News

    MLB COLLEGE: मनोरंजन के साथ केमिस्ट्री का अध्ययन


    • एमएलबी कॉलेज की प्रोफेसर डॉक्टर रोली शुक्ला ने खेल-खेल में रसायनशास्त्र पढ़ाने की तकनीक की इजाद

    भोपाल। शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, भोपाल में Fun with Chemistry प्रतियोगिता का आयोजन किया रसायनशास्त्र विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रोली शुक्ला द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग महाविद्यालय की 100 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. मुकेश दीक्षित उपस्थित रहें। 

    बी.एससी. अंतिम वर्ष की छात्राओं को संकाय के आधार पर चार समूह में बांटा गया था फिसिक्स केमेस्ट्री मैथ्स केमेस्ट्री बॉटनी जूलॉजी/ कमेन्ट्री जूलॉजी बायोटेक्नोलॉजी/ कैमेस्ट्री बॉटनी इण्डस्ट्रियल माइकोबायोलॉजी. 

    पी.सी.एम समूह में जहां कमल के फूल को बनाकर रूचीकर तकनीकि से सिलीकॉन को बाबा वहीं कार्बो धात्विका यौगिक पढ़ाने वाली छात्राओं ने आवर्त सारणी को मोतियों से बहुत को रूचिकर तरीके से प्रस्तुत किया. यह ग्रुप था सी.एम.आई.सी केमेस्ट्री बॉटनी जूलॉजी की छात्राओं ने स्टिक मॉडल से फॉसफोजिन को पढ़ाया और केमेस्ट्री माइको बायोलॉजी इण्डस्ट्रियल केमेस्ट्री ने चार्ट के माध्यम से आवश्यक और जरूरी तथ्यों की व्याख्या की। निर्णायक के रूप में जंतु विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण लामोट वनस्पतिशास्त्र की प्राध्यापक डॉ. रितु ठाकुर बैस, रसायनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता चौबे थीं। 

    फिसिक्स कॅमेस्ट्री मैथ्स समूह प्रथम स्थान पर रहा. कॅमेस्ट्री बॉटनी जूलॉजी द्वितीय स्थान पर, केमेस्ट्री जूलॉजी बायोटेक्नोलॉजी तृतीय स्थान पर एवं केमेस्ट्री बॉटनी इण्डस्ट्रियल माइकोबायोलॉजी को सांत्वना पुरुस्कार देने की घोषणा की गई। डॉ. सीमा रायजादा विभागाध्यक्ष अंग्रेजी, डॉ. सविता भार्गव विभागाध्यक्ष हिन्दी डॉ. बसती जैन, डॉ. अनीता दुबे, डॉ. अरुण सिंह, अतिथि विद्वान डॉ. चंदना एवं डॉ. विवेक पाटीदार उपस्थित थे।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728