Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री पटेल ने लगवाया दूसरा टीका


    मंडी बोर्ड  मुख्यालय पर  टीकाकरण उत्सव

    www. mehnatkashkisan.com

    एमके न्यूज़,भोपाल 

    भोपाल : 12 अप्रैल, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल ने आज वैक्सीन का दूसरा टीका मंडी बोर्ड मुख्यालय में आयोजित वैक्सीनेशन कैंप में लगवाया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री सिंह चौहान के आव्हान पर 11 से 14 अप्रैल 2021 तक  टीकाकरण उत्सव मनाया जा रहा है। 



    सोमवार को मंडी बोर्ड  मुख्यालय भोपाल में भी टीकाकरण उत्सव अंतर्गत वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में  मंडी बोर्ड के 45 वर्ष से अधिक उम्र के 111 कर्मचारियों ने वैक्सीनेशन कराया। कृषि मंत्री  कमल पटेल ने वैक्सीनेशन कार्य में संलग्न डॉक्टर, नर्स व अन्य स्टॉफ को शाल- श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया।


    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728