वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार रामतानी होंगे एमके न्यूज के संपादक
एमके न्यूज़
भोपाल. संतोष कुमार रामतानी को एमके न्यूज भोपाल संस्करण मध्य प्रदेश के संपादक बनाये गए है. उनका कार्य क्षेत्र संपूर्ण मध्य प्रदेश रहेगा. वे जल्द ही अपना कार्यभार संभालने वाले हैं. एमके न्यूज राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए हुए हैं. एमके न्यूज पिछले 11 वर्षों से प्रिंट इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहा है.
इसका राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली नोएडा पर है एवं प्रादेशिक कार्यालय मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर से संचालित है. नए संपादक से पूरी उम्मीद है कि वह एमके न्यूज को अपने कार्यकाल के दौरान और भी उच्चतम शिखर पर पहुंचाएंगे. इसके लिए उन्हें एमके न्यूज की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

No comments