राष्ट्रीय कृषि मेला वो भी रायसेन में, 11-13 अप्रैल को
कृषि में बदलाव की नई शुरुआत!
भोपाल. आइए, राष्ट्रीय कृषि मेला से जुड़ें और आधुनिक तकनीकों, नवाचारों व उन्नत खेती के तरीकों को समझकर अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनाएं।
11–13 अप्रैल 2026 दशहरा मैदान, रायसेन, मध्यप्रदेश
आइये! सीखिए, अपनाइए और बढ़ाइए अपनी आमदनी...
आगामी 11 से 13 अप्रैल 2026 को रायसेन (मध्यप्रदेश) के दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृषि मेला की तैयारियों के संबंध में केंद्रीय मंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल स्थित रविन्द्र भवन में आयोजित बैठक में सहभागिता की। बैठक में मेले के सफल आयोजन, किसानों को नवीन तकनीकों से जोड़ने तथा कृषि क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।




No comments