म.प्र. मंडी बोर्ड के नवागत आयुक्त सह प्रबंध संचालक गौतम सिंह (आई.ए.एस.) ने किया कार्यभार ग्रहण
एमके न्यूज़
भोपाल. शुक्रवार को मण्डी बोर्ड के नवागत आयुक्त सह प्रबंध संचालक गौतम सिंह द्वारा कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करते ही गौतम सिंह द्वारा मण्डी बोर्ड की गतिविधियों की जानकारी उपस्थित अधिकारियों से ली जाकर अपनी प्राथमिकताओं को समस्त अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। आपके द्वारा कहा गया कि आई.टी. के इस युग में मण्डी बोर्ड को भी आई.टी. के क्षेत्र में अग्रणी रहना है।
आपके द्वारा मण्डी बोर्ड की सभी शाखाओं तथा मंडी बोर्ड की कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। गौतम सिंह का स्वागत मण्डी बोर्ड के अपर संचालक चंद्रशेखर वशिष्ठ द्वारा किया गया। साथ ही अधीक्षण यंत्री डी.एस. राठौर‚ संयुक्त संचालक सुश्री संगीता ढ़ोके‚ उप संचालक श्रीमती रश्मि कश्यप‚ डॉ. पूजा सिंह‚ अरुण बागड़ी‚ नितिन कोल्हे‚ जी. पारदसानी‚ चीफ प्रोग्रामर संदीप चौबे तथा मण्डी बोर्ड के समस्त अधिकारी/कर्मचारी द्वारा स्वागत किया गया।
साथ ही निवर्तमान प्रबंध संचालक श्रीमती जी.व्ही. रश्मि मेडम को भावभीनी बिदाई गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर समस्त अधिकारी/कर्मचारी द्वारा दी गई।
No comments