विश्व के 2 फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल हुए डॉ मनोज कुमार त्रिपाठी
भोपाल . वर्ष 2022 मे विश्व के शीर्ष दो फीसद विज्ञानियों में पुनः भा.कृ.अनु.प.- केन्द्रीय कृषि अभियांत्रकी संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी ने जगह बनाया। भा.कृ.अनु.प.- केन्द्रीय कृषि अभियांत्रकी संस्थान, के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी को वर्ष 2022 मे विश्व के शीर्ष दो फीसद विज्ञानियों में एक बार फिर स्थान मिला है। यूनाइटेड स्टेट्स आफ अमेरिका (यूएसए) स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रतिवर्ष दुनिया के शीर्ष दो फीसद विज्ञानियों की सूची जारी करता है। यह सूची विश्व के सभी वैज्ञानिको के शोध कार्यो, शोध पत्रों एवं शोध कार्यो का विश्व के विकास में प्रभाव का सर्वे कराने के बाद जारी किया जाता है।
इसके लिए कई तरह के मानक तय किए जाते हैं। इसमें सबसे अहम मानक यह होता है कि दुनिया के किसी वैज्ञानिक का शोध सबसे ज्यादा उल्लेखित किया जाता है। यानी उनके शोधपत्रों के हवाले से अथवा उसे आधार बनाकर कितने शोधकार्य या पेटेंट हुए। इसके अलावा उस वैज्ञानिक के कितने शोधपत्र प्रकाशित हुए। वह शोध दुनिया को नई जानकारी देने अथवा अभूतपूर्व बदलाव की सौगात देने में कितना भूमिका रही।
भा.कृ.अनु.प.- केन्द्रीय कृषि अभियांत्रकी संस्थान, के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी ने इस वर्ष भी विश्व के शीर्ष दो फीसद विज्ञानियों की सूची में जगह बनाई है। इन्होने यह उपलब्धि 2021 में भी प्राप्त की थी। इसमे शामिल विज्ञानियों के शोध सबसे ज्यादा उल्लिखित (साइटेड) किए गए हैं। विज्ञान जगत में किसी विज्ञानी के साइटेड शोध उनके शोध कार्यों की प्रमाणिता साबित करती है। यूएसए की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की वैज्ञानियों की सूची को विश्व की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक प्रकाशन एल्सीवीर द्वारा प्रकाशित किया गया। डॉ. त्रिपाठी को कई अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चूका है।
No comments