जनपद में में कांग्रेस जिला पंचायत में भाजपा काबिज
पी एस राजपूत
हरदा जिले की तीनों जनपद पंचायतों में कांग्रेस काबिज हुई। जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने अपनी शान बरकरार रखी। इस तरह जिले में
त्रिसतरीय पंचायतीराज में मिला जुला असर रहा। कांग्रेस के तीनों जनपद पंचायत क्रमश खिरकिया में श्रीमती राजू पटेल हरदा में रेखा पटेल टिमरनी में रजनी कदम अध्यक्ष बनीं। हरदा में रेखा पटेल कृषि मंत्री की चचेरी बहन है। वहीं खिरकिया से कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता बद्री पटेल की पुत्रवधू हैं। इस तरह खिरकिया में सत्रह हरदा। में इक्कीस तवा टिमरनी जनपद पंचायत में सत्ताईस साल बाद काबिज हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ टिमरनी और खिरकिया में अपना अध्यक्ष बनाने में कामयाब हुई। इन तीनों जनपदों में जहां कांग्रेस में एकजुटता सामने आई वहीं भाजपा में रणनीति और बिखराव दिखा।
जिला पंचायत में भाजपा के श्री गजेन्द्र शाह अधयक्ष बने। श्री शाह मकडाई रियासत से सम्बन्ध हैं। इसके बाद नगर पालिका नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए दोनों दलों की गहमा गहमी आरंभ हो गयीहै। जिले में हरदा टिमरनी में नगर पालिका और सिराली नगर परिषद है।
No comments