Header Ads

ad728
  • Breaking News

    हरदा। मूंग खरीदी सरकार की बनी गले की फांस


    पीएस राजपूत, एमके न्यूज

    www.mehnatkashkisan.com

    हरदा। जिले में मूंग खरीदी का फैसला सरकार के लिए गले की फांस बन कर रह गया है। आरंभ में मूंग खरीदी पंद्रह दिन तक बेरोकटोक चली लेकिन बाद में पोर्टल खराब होने से यह काम आप है। वहीं आरंभ में छोटे सीमांत किसानों ने मूंग बेचा उनके खाते में एक माह बाद भी राशि खाते में आने से उनके मन में असमंजस बना हुआ है। ज्ञातवय है कि पंद्रह दिवस से मूंग खरीदी केंद्र बंद होने से जिला का किसान मंडी में समोद बेचने पर मजबूर है। मूंग खरीदी केंद्र आप होने के बाद कांग्रेस मैदान में आ ग ई है। 

    जिला मुख्यालय पर कांग्रेस की पदाधिकारी पत्रकारों से मुखातिब हुए। पंचायतराज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत काले किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री  रविशंकर शर्मा  और मोहन विश्नोई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं कृषि मंत्री कमल पटेल से मूंग की सरकारी खरीदी को लेकर सिथति स्पष्ट करने को कहा।  इसके अलावा भारतीय किसान संघ की हरदा ईकाई भी सक्रिय हैं। संघ ने मूंग खरीदी के साथ मुख्यमंत्री के नाम का सात सूत्रीय ज्ञापन जिला परशासन को ज्ञापन देने के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ। दूसरी तरफ खबर है कि केंद्र ,करार ने मूंग खरीदी के कोटे में वृद्धि की है जिससे जिले के किसानों को भी लाभ होगा। कोटे में वृद्धि के बाद अब एम एस पी लें पर 7196 रू प्रति किवंटल पर पंद्रह सितंबर तक खरीदी होगी।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728